Home > स्थानीय समाचार > भाजपा का सामाजिक न्याय में विश्वास नहीं : नरेश उत्तम

भाजपा का सामाजिक न्याय में विश्वास नहीं : नरेश उत्तम

जानबूझकर जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती भाजपा सरकार
लखनऊ। लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा मोहान रोड पर अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि नरेश उत्तम पटेल ने महारानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महारानी अवंती बाई लोधी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान को भूलना नहीं चाहिए।1857 की क्रांति में महारानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला करते हुए अंग्रेजों की बंदी बनने के बजाय अपना आत्म बलिदान करना उचित समझा था। इतिहास के बिरले उदाहरणों में यह एक है। उन्होंने कहा, भाजपा का सामाजिक न्याय में विश्वास नहीं है। वह समाज को जोड़ने में नहीं बल्कि तोड़ने में विश्वास करती है।भाजपा सरकार में भय और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा ह।संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको एकजुट होना है।उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के सवा छह साल के शासन काल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि श्भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पिछड़ों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। जानबूझकर जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है, क्योंकि उसे जातियों की जनसंख्या के हिसाब से हक और सम्मान देना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *