Home > पूर्वी उ०प्र० > भाजपा डुमरियागंज विधानसभा की कामकाजी बैठक व बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

भाजपा डुमरियागंज विधानसभा की कामकाजी बैठक व बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

डुमरियागंज( सिद्धार्थनगर)। भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत विधानसभा स्तरीय एक कार्यशाला डुमरियागंज के शाहपुर स्थित ठाकुर द्वारा मन्दिर प्रांगण में आहूत की गई। जिसमें बूथ स्तर तक संगठनात्मक विषयों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। रविवार को दोपहर में विधानसभा डुमरियागंज में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला व कामकाजी बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आरम्भ पं. दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण, पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम गान से किया गया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने हेतु भारतीय जनता पार्टी एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की महत्त्व को बताते विवरण पूर्वक कार्य करने मार्ग प्रशस्त किए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी उप्र व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारीकियों को विस्तार से बताया और कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। बूथ कमेटियां बनने से हमें चिंता करनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन अग्रहरि व संचालन नीरज मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिवनाथ चौधरी, दीपक मौर्या, दिलीप चतुर्वेदी, लवकुश ओझा, अशोक अग्रहरि, अजय पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर दिवेदी, विनय पाठक, राजकुमार चौधरी, उदयशंकर श्रीवास्तव, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, रमेश सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, बीना देवी, गणेश विश्वकर्मा, शत्रुधन मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *