Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या के व्यापारियों की रोजी रोटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

अयोध्या के व्यापारियों की रोजी रोटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

अयोध्या। भक्तिपथ हरद्वारी बाजार से जन्मभूमि सड़क चौड़ीकरण कार्ययोजना को आगे बढाते हुए हनुमानगढ़ी के सामने करीब तीन दर्जन दुकाने पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला।अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने कहा उपरोक्त कारवाई की निन्दा करते हुए प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।श्री गुप्ता ने बताया प्रशासन संग समन्वय बैठक विस्थापित करने से पहले स्थापित करने की बात तय हो जाने के बाद ही व्यापारियों ने आधार पासबुक सहमति दिया था।कागज/सहमति पाते ही प्रशासन अपने वादे से पलट गयी और बगैर स्थापित किये करीब तीन दर्जन व्यापारियों की दुकानो को भरे मेले मे भारी पुलिस बल लगाकर जबरिया ढकेल दिया। प्रशासन चाहता तो कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद भी बुलडोजर चला सकता था, क्योंकि अयोध्या का मेला ही अयोध्या के व्यापरियों का रोजी रोटी है, प्रशासन ने व्यापारियों के रोजी रोटी पर बुलडोजर चलाया है, जिससे अयोध्या के व्यापारियों में काफी नाराजगी है। साथ ही श्री गुप्ता ने कहा प्रशासन संग 13 मीटर चौड़ाई तय हुई थी और जब प्रशासन का डीपीआर 14मीटर है गजट 14मीटर का किया गया तो किस आधार पर18 से 20मीटर तक दुकानो को तोड़ा गया यह तोड़फोड़ गैरकानूनी अवैध है।ये भवन करीब तीन सौ वर्ष पुराना होने के साथ ही लोग यहां पर पांच सात पुश्तो से  हनुमानजी का प्रसाद बेचकर अपने परिवार की रोजी रोटी चलाते थे एकाएक दुकाने टूट जाने से इन लोगो पर परिवार की जिविका चलाने का खतरा आ गया है।यूनेस्को में दस प्वाइट में सात प्वाइट लेकर जहां अयोध्याधाम हैरिटेज सिटी में शामिल होने के कगार पर है वही इस अनियोजित विकास से शहर के पुराने ऐतिहासिक हैरिटेज धरोहरो को लगातार  तोड़ने के कारण अयोध्या धाम का हैरिटेज सिटी मे शामिल होने महत्वाकांक्षा धराशाही होने के कगार पर आ गया है। जब सरकार नई अयोध्या बसा रही है तो पुरानी अयोध्या के हैरिटेज बिल्डिग ऐतिहासिक धरोहरो नक्काशीदार मंदिर के परकोटा गलियों को संरक्षित किया जाना चाहिए। जिससे नई अयोध्या के साथ साथ पुरानी अयोध्या की याद भी ताजा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *