Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर > प्रधानों को एकजुट होकर लड़नी होगी अपने हकों की लड़ाई

प्रधानों को एकजुट होकर लड़नी होगी अपने हकों की लड़ाई

सीतापुर। अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी द्वारा प्रधान संघ प्रदेश सचिव शिव प्रकाश सिंह को संगठन विस्तार और सक्रियता हेतु जनपद मैनपुरी,शाहजहांपुर,और श्रावस्ती,में क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है!प्रदेश सचिव ने संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मा० अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी द्वारा किए गए विश्वास पर खरा उतरने के साथ, राजनैतिक क्षेत्र के मजबूत स्तंभ पंचायतराज को अमलीजामा पहनाने हेतु सक्रिय भूमिका में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे!विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होकर विकास को विकास पथ पर लाया जाएगा!प्रधान बंधुओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज़मीन से जुड़े जन प्रतिनिधियों को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा,साथ ही अपने हकों के साथ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करनी होगी। प्रधान संघ किसी भी मुद्दे पर प्रधानों के साथ हमेशा साथ होगा। अ०भा०प्र० संगठन मंडल प्रभारी अजय मिश्रा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी,सचिव अवध क्षेत्र धनंजय अवस्थी,जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम निकेत सिंह ने शिव प्रकाश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि मनोनयन से संगठन को मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *