लखीमपुर खीरी। न्यूनतम/दैनिक वेतन कर्मचारी संघ, जनपद लखीमपुर खीरी के उत्तर खीरी वन प्रभाग, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी के कार्यवाहक अध्यक्ष तहसील निघासन अंतर्गत गाँव झंडी राज निवासी तुषार मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है।
बताते चलें कि न्यूनतम/दैनिक वेतन कर्मचारी संगठन लखीमपुर खीरी का द्विवार्षिक अधिवेशन रफी उल्ला खाँ प्रांतीय महामंत्री महंत सिंह, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला खीरी व अजीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त जिला खीरी एवम नागेंद्र पांडेय, अध्यक्ष सहायक वन कर्मचारी संघ जिला खीरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
जिसमे जिला कार्यकारिणी न्यूनतम/दैनिक वेतन कर्मचारी संघ जिला खीरी के निम्नलिखित सर्वसम्मति से चयनित हुए है।
संरक्षक के रूप में नवल किशोर, जिलाध्यक्ष रफी उल्ला खाँ, कार्यवाहक अध्यक्ष तुषार मिश्रा, अकरम कार्यवाहक अध्यक्ष, गुलाब प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीज अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार मंत्री, विक्रम वर्मा मंत्री, मनोहर लाल संगठन मंत्री, बुद्धेश मणि संयुक्त मंत्री, मनोहर कोषाध्यक्ष, रामू प्रचार मंत्री को कार्यकारिणी में चयनित किया गया है।