प्रियंक दीक्षित को अध्यक्ष मनोनीत किया किया
अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा पिहानी
पिहानी। नगर पालिका के सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर प्रियंक दीक्षित को पुनः नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता है और आगे भी रखा जाएगा। व्यापारियों से भी अपील है कि वह नियमो का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या आती है तो वह नगर अध्यक्ष से अवगत कराएं। उन्होंने तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर कोई भी अधिकारी उनकी दुकान पर आता है तो घबराएं नही बल्कि अपनी बात रखें और नगर अध्यक्ष को सूचित करें। व्यापारियों की समस्या का समाधान हर स्तर पर कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कस्बे के भीतर पुलिस के द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग से होने वाली समस्याओं का मुद्दा जोर शोर से उठा। व्यापारियों ने कहा कि इससे दुकानदारी पर भारी असर पड़ता है। सभी ने साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू करने की मांग की। बैठक में नगर कार्यकारिणी को घोषणा की गई जिसमें रामलखन सविता,विपिन मिश्रा,आदर्श सिंह व ब्रजेश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। अकील अहमद महामंत्री बनाए गए। विपुल मिश्रा व इसरार सिद्दीकी को संगठन मंत्री,रामदास कटियार,गुंजन रस्तोगी,अतुल सिंह व नदीम जफर को मंत्री घोषित किया गया।सहमंत्री नृपेंद्र चक्रवर्ती बनाये गए। आईटी सेल प्रभारी मो नौशाद बनाये गए। मीडिया प्रभारी धीरज गुप्ता और कोषाध्यक्ष अरविंद राठौर बने।बैठक में ईओ अहिबरन लाल,अपूर्व माहेश्वरी,कंचन मिश्रा,अशोक उपाध्याय सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह,गुड्डू राठौर,ललित गुप्ता,परवेज आलम,रिजवान,संजय बाबू वर्मा,सतीश सिंह,सुनील गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता,रामनाथ,दिनेश राठौर,हरिओम भोजवाल,पवन मिश्रा,अरुण सेठ आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर:कुलदीप मिश्रा पिहानी