ब्यूरो आवध की आवाज सीतापुर
सीतापुर | सीतापुर किसान मंच के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को भारतीय किसान मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलने से क्षेत्रवासियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई श्री सिंह वर्तमान में किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति किसान मंच की निष्क्रियता को लेकर काफी नाराज चल रहे थे उन्होंने भारतीय किसान मंच का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उत्साह प्रकट करते हुए कहा कि हम किसानों की हर समस्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में सड़क से लेकर संसद तक का संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सचेंद्र दीक्षित आफताब अहमद दिनेश सिंह निर्भय सिंह जितेन्द्र मिश्रा अल्पना सिंह शोभा लोधी अंबुज श्रीवास्तव दिनेश शुक्ला शैलेंद्र राज उत्तम मौर्या डॉक्टर इस्लामुद्दीन अंसारी सुनीत श्रीवास्तव मासूम अली सलीम बैग राम दुलारे द्विवेदी विशंभर दयाल मौर्य सुनील रस्तोगी आदित्य नीरज प्रमुख रूप से शामिल रहे