Home > अवध क्षेत्र > पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को संरक्षण, सुरक्षा देने के साथ निष्पक्ष न्याय दिलाया जायेगा: डीएम

पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को संरक्षण, सुरक्षा देने के साथ निष्पक्ष न्याय दिलाया जायेगा: डीएम

हरदोई,  (वेबवार्ता)। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार सुबह 09 से 11 बजे तक ‘हक की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 06 महिलाओं से फोन पर बात कर और 03 महिलाओं से सभागार में प्रार्थना पत्र प्राप्त किये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में होने वाले यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा के प्रकरणों का प्राथमिकता पर संज्ञान लिया जायेगा और पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को संरक्षण, सुरक्षा देने के साथ निष्पक्ष न्याय दिलाया जायेगा। पति-पत्नी के मारपीट आदि से सम्बन्धित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह हो निर्देश दिये कि ऐसे प्रकरणों को अधिक से अधिक आपसी सुलह समझौते के आधार पर थाने में दोनों पक्षों बुलाकर वाद निस्तारित कराने का प्रयास करें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *