प्रदीप कुमार गुप्ता
छपिया, मसकनवा गोण्डा। मां गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम सत्र में स्वच्छता कार्यक्रम पर प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।प्रतियोगिता में दस दस स्वयं सेवकों के दस ग्रुप ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रथम स्थान मीरा बाई,द्वितीय झांसी की रानी ग्रुप तथा चन्द्रशेखर आजाद,भगत सिंह ग्रुप को तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त हुआ।द्वितीय सत्र पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण की महत्ता पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमधिकारी डॉ अविनाश कुमार त्रिपाठी,डॉ कपिलदेव वर्मा ने किया।पर्यावरण विषय पर छात्र संतोष मौर्या,आकाश,अंजली,अंजू कश्यप,प्रीति वर्मा,हनुमान कनौजिया,सविता,ब्यूटी मौर्य,पंकज कुमार,गिरीश कुमार आदि छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासक घनश्याम शुक्ला,अरुण कुमार पाठक,विनोद कुमार शुक्ला,पूनम मिश्रा,दीपमाला मिश्रा, सुनील पाण्डेय,नंदप्रताप त्रिपाठी,महेंद्र शुक्ला,प्रमोद चौधरी सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित।रहीं।