Home > अवध क्षेत्र > सीओडी पुल बना सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली का गवाह

सीओडी पुल बना सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली का गवाह

कानपुर नगर | 22 जुलाई 2009 को सीओडीपुल बनाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन आज दस वर्ष बीतने के बावजूद भी कार्य पूरा नही हो सका है जो सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली का सबसे बडा उदाहरण है। दस वर्ष बीतने के साथ पुल की लागत 35 करोड से 55 करोड हो गयी लेकिन पुल फिर भी नही बन सका। वहीं अधिकारियों द्वारा दांवा तो कई बार किया जा चुका है लेकिन पूर्व में यह दावा किया गया था कि अगस्त के अंत तक काम पूरा हो जायेगा और टेस्टिंग के बाद दीवाली से पुल की दोनो लेन आम जनता के लिए खोल दी जायेगी। वहीं फरवरी 2018 को पुल की एक लेन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना द्वारा शुरू करा दी गयी थी, जिससे जनता को काफी राहत पहुंची है। कार्य तो किया जा रहा है लेकिन अब सितम्बर भी बीतने के करीब है ऐसे में दीपावली तक पुल की दूसरी लेन शुरू करने की बात दूर की कौडी लग रही है। वाहनो के आवागम के दौरान रेलवे क्रासिंग सीओडी पर दस वर्ष पहले 26 नवम्बर 2009 को सीओडी पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी और इसके लिए 34.41 करोड रू0 का बजट स्वीकृत किया गया था। सर्वप्रथम इंफ्राटेक कम्पनी को पूल बनाने का ठेका दिया गया था और 22 जुलाई 2010 को पुल बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन किसी कारण अक्टूबर 2013 को विस्वा इंफ्राटेक से करारा समाप्त हो गया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया। वहीं 1 फरवरी 2014 को दूसरी कम्पनी को पुल के निर्माण का ठेका दिया गया। कम्पनी को 31 जुलाई 2017 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने का समय दिया गया लेकिन बीच-बीच में काम रूकने के कारण समय से काम पूरा नही किया जा सका, जिसके चलते कम्पनी पर पेनाल्टी भी लगायी गयी। पुल की एक लेन का किसी प्रकार निर्माणहो गया। जनता की परेशानी को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना द्वारा 21 जनवरी 2018 को पुल की एक लेन हो शुरू करा दिया गया था वहीं अधिकारियों द्वारा जून माह तक का समय पूर्ण कार्य के लिए मांगा गया था, जबकि हकीकत शहरियों के सामने है और पुल अभी तक पूरा नही हो सकता है। पुल निर्माण में लापरवाही किसी की भी हो लेकिन खामयाजा जनता को ही हुआ। 9 साल पहले 34.1 करोड रूपयें की लागत से बनने वाला पुल अब 55.48 करोड रू0 में बनकर तैयार होगा। एक बार फिर अधिकारियों ने कहा था कि दो स्लैब डालने का काम बांकी है जिसे अगस्त माह में पूरा करा लिया जायेगा लेकिन मौजूदा समय में अभी भी कुछ नही कहा जा सकता है क्योंकि अधिकारियों ने दावा किया था कि दीपावली में शहरियों के लिए पुल की दूसरी लाइन शुरू कर दी जायेगी। अब देखना है कि दीपावली के महज एक माह का समय शेष है और अधिकारियों के दावें के अनुसार दीपावली में पुल आमजनमानस के लिए शुरू हो सकेगा या नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *