Home > पूर्वी उ०प्र० > उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवाओं मे उमंग के साथ नया जोश भरा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवाओं मे उमंग के साथ नया जोश भरा

बिल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवाओं मे उमंग के साथ नया जोश भर दिया। उन्होने कहा एक परिवार के 60 साल तक देश को चलाने वाले लोग देश को बर्बाद किया। भाजपा की पिछली अटल जी की सरकार से लेकर आज की सरकार को बखूबी समझे गरीबी मे पले बढे आज मोदी जी के नेतृत्व मे देश के गांव गरीब किसान छात्र नौजवान महिला की विकास मे अग्रसर है।
स्थानीय नगर के जीएमएएम इण्टर कालेज के खेल मैदान में रविवार को लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री तिवारी बोल रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ बीना रोक टोक पात्रो तक पहुंचाया है। देश की आजादी से लेकर युवाओ का योगदान रहा है। विपक्ष को ललकारते हुए कहा कि विपक्ष ने गरीबी नही, मोदी हटाओ का नारा दिया है। लेकिन मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ। तो महा मिलावट का गुणनफल जीरो से गुणा करे तो उन्हे जीरो ही मिलगा। कहा कि लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश मे भाजपा को 78 प्लस सीट मिलने का दावा किया।
दमदारी से अपनी बात रखते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश की सत्ता में भाजपा जरुरी है। भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त, जनकल्याणकारी योजनाओ को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपील की। उन्होने युवाओ को भाजपा विजय लक्ष्य का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर सांसद रबिन्द्र कुशवाहा, विधायक कालीप्रसाद, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, चेयरमैन दिनेश गुप्ता, जितेन्द्र राव, वृन्दा कुशवाहा, शशि दुबे, फत्ते बहादुर सिंह, दिनेश्वर सिंह, डा0 दयानन्द वर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, दीलिप सिंह, अशोक कुशवाहा, शिव कुमार जायसवाल, विनय कुमार सिंह, वृजेश पाण्डेय, पियुष चैबे, नीरज सिंह, हौसला प्रसाद, अरुण सिंह बन्टू, संतोष गोंड पिन्टू, अमित जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, मृत्युंजय गुप्ता, सतीश चन्द ‘‘अजय राव‘‘, सतीश गुप्ता प्रधान, पिक्की वर्मा, सुधीर मौर्य, पंकज मोदी, गोरख प्रसाद गुड्डू, विनोद जायसवाल, शंकर मद्धेशिया, रोहित सिंह, नीरेशंकर गुप्ता, धन्नू सोनी, आदि रहे। अध्यक्षता शेषनाथ आचार्य व संचालन अंकुर उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *