Home > स्थानीय समाचार > प्रदेश मीडिया कार्यशाला गरीब कल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए – केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश मीडिया कार्यशाला गरीब कल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया कार्यशाला में केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों, प्रदेश सरकार के निर्णयों को जन-जन तक ले जाने के लिए गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया प्रभारी के करणीय कार्यो को बारीकी से समझाया। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के जन कल्याण को समर्पित तीन वर्षो को उपलब्धियों को जन-जन तक प्रसारित करने के लिए सभी उपलब्ध माध्यमो से लोककल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारियों की सौंपी गई।
 पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डा० श्यामा मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में ४२ प्रतिशत मत मिले थे। लेकिन हमें इन मतों के विस्तार के लिए जुटना है। यह भाजपा का शिखर नहीं है अभी और आगे जाना है। सपा-बसपा से पूर्ण रूपेण मुक्त उ०प्र० का लक्ष्य लेकर काम करना है। जो लोग अभी हमसे नहीं जुड़े है ऐसे सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। योगी सरकार गरीब, नौजवान किसान के कल्याण के लिए काम में जुटी है। च्च्प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में केंद्र की राजग सरकार ने बीते तीन साल में कुछ कठोर और व्यावहारिक फैसलों के साथ राष्ट्र के नव निर्माण और विकास के लिहाज से नई पटकथा लिखने का काम किया है। सवा सौ करोड़ देशवासियों की बदलाव की चाह और इस ओर सरकार के प्रयास ने नये भारत की मजबूत नींव रख दी है। उसने विकास के आह्वान के साथ न केवल सर्व समावेशी विकास का मॉडल दिया बल्कि मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण में लोगों की भागीदारी को नई दिशा देने का अहम काम भी किया है।ज्ज्
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मीडिया से समन्वय और सम्बंध आवश्यक है। कहावत थी नेकी कर दरिया में डाल लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में परिभाषा बदल जाती है नेकी कर मीडिया में डाल। मीडिया के सदुपयोग से जनकल्याण के कार्य और योजनाएं जनता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि तथ्य परक विषयवस्तु से मीडिया में स्थान प्राप्त होता है। हमें मीडिया को भेजे जाने वाले विषय वस्तु का विशेष ध्यान देने चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि २८ करोड़ जनधन खाते ५ करोड़, एलपीजी कनेक्शन, स्टार्टअप, मुद्रायोजना, उजाला जैसी येाजनाएं सीधे जनता के व्यक्तिगत हितों से जुड़ी है। मोदी सरकार ने ११०० ऐसे कानूनों को समाप्त किया जो अप्रासांगिक थे। मीडिया के समक्ष विषय रखते हुए हमें पूरी तैयारी के साथ ही जाना चाहिए। अगर जानकारी का अभाव है तो जबाव देने से बचना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र में कहा कि मीडिया से जुड़े व्यक्तियों का मीडिया से सम्पर्क और सम्बाद आत्मीय होना चाहिए। मीडिया सिर्फ और सिर्फ खबरों से मैनेज होता है। मीडिया को खबरें उपलब्ध कराने का काम सकारात्मक सोच के साथ आपकों करना है। पत्रकारों के समक्ष आग्रहपूर्वक अच्छी बाते रखना चाहिए। हमें अपने काम की फाइलिंग करना चाहिए। जबाव हमारा तांर्किक हो और प्रजेन्टेशन प्रभावी हो। क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया कार्यशालाओं के आयोजन हो। जिला में स्थित अटल आईटी सेन्टरों को मीडिया के काम में लीजिए। उन्होंने कहा कि जिलों की समितियां सक्रिय है, अब मण्डल टोलियों को सक्रिय करना है। मण्डल समितियां सक्रिय होने से बूथ समितियां सक्रिय होगी। १४०० मण्डलों की सक्रियता पर जोर है। एक ही दिन में सभी बूथों पर बैठके की जाएंगी। १७ लाख कार्यकर्ताओं के नाम और नम्बर और पते का डाटा हमारे पास है। अब ३० लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे है। मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं की आधार से जोड़कर कार्यकर्ताओं का डाटा संग्रह किया जाएगा। आगामी २६ मई से ३१ मई तक ६५२ नगर निकायों पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ च्तीन साल बेमिसालज् कार्यक्रम से हम जनता के बीच पहुंचेंगे। मोदी सरकार की तीन साल और योगी सकरार के दो माह के निर्णय, नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने गेहूॅ खरीद, गन्ना किसानों को भुगतान, आलू का समर्थन मूल्य तथा अवैध पशु वध शालाओं को बंद किये जाने आदि विषयों की भी चर्चा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता डा० मनोज मिश्र, डा० चन्द्रमोहन, शलभमणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, ने भी कार्यशाला में मार्गदर्शन दिया। केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण आईटी प्रदेश प्रमुख संजय राय ने दिया। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे एवं आलोक अवस्थी ने संचालन किया। कार्यशाला आयोजन प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सह मीडिया प्रभारी समीर सिंह, सह सम्पर्क प्रमुख डा० तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, प्रो० वीके गोस्वामी, दिलीप श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण पाण्डेय, संजीव सिंह, डा० दीप्ति भारद्वाज, शशांक शेखर पाण्डेय, देवेश कोरी, मुंशीलाल गौतम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के०के० शुक्ला, सुरेन्द्र गुप्ता, मोहित पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया सम्पर्क प्रमुख राम कृष्ण यादव, डा० अशोक नागर, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अर्पित चित्रांश आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *