Home > अवध क्षेत्र > प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन ने पुलिस द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन ने पुलिस द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सरिता देवी
लखीमपुर | प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा राजस्व विभाग, उ०प्र० द्वारा माह दिसंबर, 2018 में पुलिस द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा जधन्य अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, संगठित अपराधियों/माफियाओं, पुरस्कार घोषित/वांछित अपराधियों, अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा की गई निरोधात्मक कार्यवाही आदि के विषय में किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम
मा० मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंडी परिसर, राजपुर लखीमपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव ,श्रम एवं सेवायोजन तथा राजस्व विभाग उ०प्र०, पुलिस अधीक्षक महोदया व जिलाधिकारी महोदय खीरी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही विवाह हेतु उपस्थित जोड़ों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *