सत्यपाल /सोनू
सिधौली सीतापुर | मिसनी गांव की नलकूप संख्या -18 जो लगभग 5-6 साल से बंद पडीं हैं जिससे आसपास के किसानों को सिंचाई करने मे काफी असुविधा हो रही हैं | जब कि नलकूप के लिए नया टांसफार्मर उपलब्ध हैं |आखिर क्या कारण है कि यह नलकूप आज भी जर जर हालत में पड़ा है | इस नलकूप की यह हालत सम्बंधित अधिकारीयों की लापरवाही का नतीजा है या उनकी कोई मज़बूरी | आसपास के किसान सरबजीत सिंह,सरबदेव सिंह रूपचन्द, देवराज,गोबर,रंजीत सिंह,शिवप्रकाश सिंह,आदि किसानों को अपने खेत की सिचाई के लिए काफी हद तक मेहनत का सामना करना पड़ता हैं | नलकूप के आसपास झाडियां लगी हैं | देखना अब यह है कि इस नलकूप को कब तक ठीक किया जायेगा जब किसानों की सिंचाई का समस्या हल होगी |