विवेक जायसवाल
चितबड़ागांव (बलिया)-स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजायत पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बाइक व साइकिल सवार के टक्कर में 5 किशोर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल बलिया भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12:00 बजे चौहान भरौली निवासी दिवंकस सिंह 16 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह अपने साथी यज्ञव्रत त्यागी१६ वर्ष पुत्र आगम त्यागी व शिवम उपाध्याय 15 वर्ष पुत्र जय शंकर उपाध्याय निवासी -कारो, पैशन प्रो से घर से चितबड़ागांव के लिए निकले थे। जैसे ही सुजायत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सुजायत निवासी विकास यादव 13 वर्ष पुत्र राम सिंह यादवऔर अवनीश यादव 15 वर्ष पुत्र झारखंड यादव से टकरा गए और परिणाम स्वरूप साइकिल सवारों बाइक सवार दोनों घायल हो गए जिनमें विकास यादव पुत्र राम सिंह यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।