विवेक जायसवाल
बलिया-रविवार को कांग्रेस भवन के सभागार में जिला कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिले में सेवादल को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत की ही नहीं दुनिया की बड़ी और पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता है। राजनैतिक सुविधा की दृष्टि से अपनी भाषा नहीं बोलती हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्ट कहते हैं कि यह विचारधारा सोच की लड़ाई है। दुर्भाग्य से अपने राजनैतिक के सहारे केंद्र की सरकार में बैठे मोदी सरकार ने देश के सामान्य नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री बलिया जिला के प्रभारी हरेंद्र यादव ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक ही रास्ता है। जिस का काम कांग्रेस के मजबूती के लिए हर वक्त अपने कार्य में लगा रहता है बताया कि अकाउंट भ्रष्टाचार में डूबी सरकार के खिलाफ पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान में कार्य करने वाले समर्पित कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों को चिन्हित कर प्रशिक्षित कर अभियान चलाया जाएगा। हाईकमान द्वारा अनुमोदन होने के बाद उनके नाम की घोषणा जनवरी माह के अंत तक कर दी जाएगी बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से राय लेकर जिला मुख्य संगठन के लिए गिरीश कांत गांधी के नाम का प्रस्ताव मिला जिला यंग बी ग्रेड के लिए अकाश यादव के नाम पर सबकी सहमति द्वारा प्रस्ताव किया गया। बैठक में मुख्य रूप से खुर्शीद सिद्धकी जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष फुल बदन तिवारी विपिन बिहारी उपाध्याय जी सीधी की जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष फुलबदन तिवारी, विपिन बिहारी उपाध्याय, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल सिंह, कन्हैया मिश्रा, अशोक ,योगेंद्र ,सुनील यादव ,जाकिर हुसैन, कमलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रताप पूजा जी ने किया संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी एवं सचिव सत्य प्रकाश उपाध्याय ने किया।