Home > स्थानीय समाचार > उप मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया तिरंगा

उप मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक हैं तिरंगा : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को अपने सरकारी आवास -7 कालिदास मार्ग पर फहरायाऔर तिरंगे के साथ सेल्फी भी लिया।इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान व राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र प्रेम की भावना और अधिक बलवती होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की, कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर तिरंगा फहरायें व देश प्रेम की भावना को और अधिक प्रबल बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *