लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग से हम अपने शरीर को पूरी तरह स्वस्थ और मन को शांति प्रदान कर सकते हैं।श्रम मंत्री ने कहा है कि हमें योग को प्रतिदिन की जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए।योग से हमारी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है और तनाव कम होता है, जिससे हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।