Home > स्थानीय समाचार > पूनम सिन्हा ने मेट्रो से सफर कर अखिलेश सरकार की 1090 और आगरा एक्सप्रेस जैसे विकास कार्यों की चर्चा की

पूनम सिन्हा ने मेट्रो से सफर कर अखिलेश सरकार की 1090 और आगरा एक्सप्रेस जैसे विकास कार्यों की चर्चा की

लखनऊ (यूएनएस)। अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने लाने के लिए मुंशी पुलिया से अमौसी एयरपोर्ट तक सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ बैठकर अखिलेश सरकार की 1090 और आगरा एक्सप्रेस जैसे विकास कार्यों की भी चर्चा की। रविवार की सुबह पूनम सिन्हा ने अखिलेश सरकार के ‘काम बोलता है के तहत प्रचार अभियान की शुरुआत मेट्रो से सफर करके किया। सफर के दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो, गोमती रिवर फ्रंट, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंसर अस्पताल समेत शहर का विकास अखिलेश सरकार ने किया। अब समय आ गया है इसको ध्यान में रखकर वोट किया जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, मीरा वर्धन, दीपक रंजन, प्रदीप शर्मा, बबलू खान और गौरव सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने बुनियादबाग, अलीगंज और मेहंदी टोला में जनसभा की वहीं लाप्लास, विकासनगर समेत अन्य जगहों पर कायस्थ समाज के लोगों से मुलाकात भी की। वहीं मोहनलालगंज लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में गोसाईगंज से एक दोपहिया वाहन रैली सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान अशोक यादव ने आरोप लगाया कि देश में लगे कारखानों को बंद करके लोगों से रोजगार छीन लिया गया। किसानों पर कर्जा लादा गया और हजारों करोड़ के बकाएदार उद्योगपतियों को जेल भेजने के बजाए देश से फरार करवा दिया गया। रैली में महासचिव राशिद अली, विधायक अम्बरीश पुस्कर, राजकुमार वर्मा और रमेश सिंह ‘रवि समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *