Home > स्थानीय समाचार > महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा,भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा,भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों

लखनऊ। हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता महाशिवरात्रि पर्व आज यानी 8 मार्च को मनाया जा रहा है। शिव पुराण के अनुसार आज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव विवाह बंधन में बंधे थे। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शनों के लिए मंदिरों में भीड़ लगी हुई है। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों, सृष्टि का कल्याण हो। हर-हर महादेव! महाशघ्विरात्रघि् के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंदिर भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कघ्यि। योगी आदित्यनाथ हर साल शिवरात्रि के दिन आते रहे हैं और पूजा-पाठ करते हैं। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे। दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमःघ् देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर आज में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। हर हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *