Home > स्थानीय समाचार > लोक निर्माण कर्मचारी अधिकारी संगठन की बैठक में एक दिन वेतन देने का निर्णय

लोक निर्माण कर्मचारी अधिकारी संगठन की बैठक में एक दिन वेतन देने का निर्णय


विभागाध्यक्ष इं. आर.आर. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग के 11 मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक विभागाध्यक्ष इं. आर.आर. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभाग के चतुर्थ श्रेणी से लेकर विभाग अध्यक्ष स्तर के कर्मचारी अधिकारियों ने अपने एक दिन का वेतन कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली विपदा के दौर में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया। विभाग में लगभग 60 हजार की संख्या में कर्मचारी अधिकारी, अभियंता कार्यरत है। इस आधार पर यह राशि लगभग पाॅच करोड़ रूपये होगी।यह जानकारी आज बैठक के उपरान्त रामराज दुबे ने दी।
बैठक के बाद रामराज दुबे ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के सम्बंध में देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मंत्री लोकनिर्माण के अनुरोध का अनुसरण करते हुए विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि उनके संवर्ग के नियमित कर्मचारियों की संख्या 40 हजार के लगभग है। जबकि राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार यादव और महामंत्री सुभाष मिश्रा के अनुसार प्रदेश में लगभग दो हजार नियमित चालक है। कार्यालय प्रमुख अभियंता मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, सर्किल मिनीस्टिीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार प्रदेश में लिपिक संवर्ग की संख्या लगभग 9000, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अतिरिक्त  महामंत्री इं. एन.डी. द्विवेदी के अनुसार अवर अभियंताओं की संख्या 4200 के करीब है। जबकि अवर अभियंता प्राविधिक के अध्यक्ष रामसुरेश के अनुसार उनकी संख्या 300 तथा सहायक अभियंता संवर्ग के 1200 के अलावा समूह क के अधिकरियों जिसमें अधिशासी अभियंता से लेकर विभागाध्यक्ष शामिल है इनकी संख्या लगभग 500 है। बैठक के संचालन के दौरान रामराज दुबे ने बताया इस तरह प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *