Home > स्थानीय समाचार > भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूम-धाम के साथ मनाया

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूम-धाम के साथ मनाया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूम-धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी का झण्डा फहराहकर व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व अटल जी की कविताओं की पुस्तक भी भेंट की गयी। इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन को एल0ई0डी0 टी0वी0 के माध्यम से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुना।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विविधता में एकता की पहचान है देश का सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है उन सभी देश वासियों पर हमें गर्व है जिन्होंने भाजपा को इतनी उँचाईयों तक पहुंचाया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की अस्ली ताकत है। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी को शक्ति प्रदान करता है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही तन-मन धन से पार्टी की सेवा करता है। देश के लिए जीने मरने की पेे्ररणा अन्य दलों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का मतलब ही अविरल व अनवरत रूप से जनता की सेवा करना व उनकी भावनाओं का पूर्ण आदर करना है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसकी राष्ट्र निर्माण के लिए सही नियत और स्पष्ट नीति है। भाजपा के खिलाफ काल्पनिक झूठ बोलने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी भाजपा कार्यकर्ता सजग रहते हुए इन अवसरवादी ताकतोें की सच्चाई को जनता के समक्ष लाकर इनके छदम झूठ को उजागर करे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने आनन्दी लाल गुप्ता, रामकुमार सिंघल, मान सिंह, रमेश तूफानी, के0के0 शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, राजीव मोहन श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी आदि को अंग वस्त्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, जितेन्द्र राय, पीयूष मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा, त्रंम्बक तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, विमल सिंह, जी0डी0 शुक्ला, मोहित मिश्रा, आकाश मिश्रा मोण्टी, नरेन्द्र स्वामी,अतुल बाजपेयी, स्वतंत्र बाजपेयी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *