Home > स्थानीय समाचार > अक्ल का ताला खोलो-लाखों करोड़ों जीतो

अक्ल का ताला खोलो-लाखों करोड़ों जीतो

स्किल बेस्ड क्विज गेम के ऑडिशन हेतु रजिस्ट्रेशन घर बैठे शुरू बनिए करोड़पति
लखनऊ। आर एस ए शाइन एंड एसोसिएट्स द्वारा इंडियाज फर्स्ट ऑनलाइन मिलेनियर शो ऑडिशन का आगाज राजधानी के इंदिरा नगर में विधिवत पूजा पाठ करके आरम्भ किया गया। यह स्किल बेस्ड क्विज गेम प्रतियोगिता है जिसमें घर बैठे लाखों करोड़ों रुपए जीतने का मौका मिलेगा।फाउंडर और सीईओ सनी कुमार जायसवाल ने बताया कि 14 साल से अधिक का कोई भी व्यक्ति पूरे भारत से इस ऑनलाइन गेम शो में हिस्सा ले सकता है। उम्र और शिक्षा के आधार पर क्विज गेम खेला जाएगा। तीन राउंड के ऑडिशन में लगभग 5 लाख लोग भाग लेंगे जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 117 रुपए है। ऑडिशन देने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू गेम ऑफ स्किल डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा या वाट्सएप नम्बर 8604751272 पर हाय लिख कर भेज सकते हैं।उन्होंने बताया कि पहले ऑडिशन के लिए जुलाई अंत तक रजिस्ट्रेशन होगा जिसमें 5 लाख लोगों में से एक लाख दस हजार इक्यावन लोग दूसरे राउंड में जाएंगे। ऑडिशन के दूसरे राउंड में दस हजार इक्यावन लोग चुने जाएंगे और बाकी बचे एक लाख लोगों को 100 रुपए का पुरस्कार मिलेगा। ऑडिशन के तीसरे राउंड में 51 लोगों का चयन होगा और बाकी बचे 10 हजार लोगों को 500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद लखनऊ में लाइव स्टूडियो राउंड होगा जिसमें 50 लोगों को एक-एक लाख रुपए और फाइनलिस्ट को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। सनी कुमार जायसवाल ने कहा कि पूरे देश के स्कूलों और कॉलेजों में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लें और किस्मत नहीं अक्ल का ताला खोल कर लाखों करोड़ों कमाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *