Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत के पाण्डेय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत के पाण्डेय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय के आगमन पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जिला अध्यक्ष के हलधार मऊ पहाड़ा पुर चौराहे आगमन पर ब्लॉक उपाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय के नेतृत्व में का भव्य स्वागत किया गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष पलटन पुरवा में एक विवाह एक कार्यक्रम में पहुंचे,हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे बराव न्याय पंचायत हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पर व भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर जिला अध्यक्ष का अरुण तिवारी ने स्वागत किया, जिला अध्यक्ष ने अरुण तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि अरुण तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम चलाकर 501 लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में जोड़ा है। जिला अध्यक्ष ने अरुण तिवारी को धन्यवाद दिया, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के हर कार्यकर्ता घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं, और देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को सार्थक कर रहे हैं। वही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने संकल्प लिया है कि तीन दिवस में पूरे न्याय पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के 1100, सौ सदस्य  बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर धनंजय मणि त्रिपाठी, मुरलीधर तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राजू तिवारी, भोले गुप्ता, विजय दुबे, स्वामीनाथ वर्मा, सुमित, आनंद मिश्रा, किशन गुप्ता, आदि हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *