Home > अवध क्षेत्र > लोको पायलट का फंदे से लटकता मिला शव

लोको पायलट का फंदे से लटकता मिला शव

उन्नाव। जनपद में माखी थाना क्षेत्र के जंगे नगर चौराहा स्थित कोठरी में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में रेलवे कर्मी का फंदे पर शव लटकता मिला। घटना की जानकारी पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भदियार गांव के रहने वाले श्याम का बड़ा बेटा प्रशांत(28) लखनऊ नार्दन रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था। वह छुट्टी पर बुधवार को गांव था और गुरुवार रात जंगेनगर चौराहे स्थित मकान में सोने चला गया था। शुक्रवार को भाई लवकुश मौके पर पहुंचे तो देखा कि कच्ची छत की धन्नी पर लुंगी के फंदे से प्रशांत का शव लटक रहा था। उसके दोनों पैर जमीन पर रखे हुए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या करने के बाद फांसी का रूप दिया गया है। ग्रामीण और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जंगे नगर चौराहा पर बने मकान का विवाद भी चल रहा था। मृतक अविवाहित प्रशांत तीन भाइयों के बीच में बड़ा था। थाना प्रभारी संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन आरोप लगा रहे है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *