Home > अवध क्षेत्र > पत्रकार एकता संघ की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन सीतापुर में किया गया

पत्रकार एकता संघ की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन सीतापुर में किया गया

महोली ,सीतापुर। पत्रकार एकता संघ लगातार पत्रकार हित के लिए संघर्ष कर रहा है। आपको बता दें सीतापुर पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार को लखनऊ मंडल का वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त और सीतापुर जिलाध्यक्ष गंगाराम यादव को नियुक्त किया गया उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश ठाकुर, लखनऊ मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी डी पी आर्य, हरदोई जिला अध्यक्ष नीरज पाठक, जिसमें हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर सहित कई जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिसमे सभी उच्च पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने कहा पत्रकारों पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संघर्ष कितना भी लड़ना पड़े हमारा संघ पीछे नहीं हटेगा। सरकार पत्रकारों को वो सब सुविधाएं मुहैया कराए जैसे जनप्रतिधियों को मुहैया कराई जाती हैं। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे,पत्रकारों पर अत्याचार, पत्रकारों की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए दवंग माफिया,हो या अधिकारी उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए जो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लिखते व लिखाते हैं।सरकार को इन चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पत्रकार एकता संघ हर मोड़ हर चौराहे पर पीड़ित व सच के साथ निष्पक्ष, निडर खड़ा है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी,मंडल मीडिया प्रभारी डी.पी.आर्या,जिलाध्यक्ष नीरज पाठक हरदोई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा हरदोई,उपाध्यक्ष राजपाल,लखनऊ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार, सीतापुर जिलाध्यक्ष गंगाराम यादव,सर्वजीत सिंह,दीनबंधु,धर्मेंद्र पांडे,रामविलास गौतम,संतोष कुमार राव,पंकज सिंह,संजय कुमार,धर्मेंद्र सिंह यादव, कपिल सिंह,धर्मेंद्र राणा,राकेश पांडे, सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *