सीतापुर। (श्री प्रकाश गुप्ता) जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार (तृतीय), जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र,अपर जिला जज श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।‼️