सत्यपाल सिंह
सिधौली/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह चौहान के एमएलसी प्रत्याशी घोषित हुए। उत्तर प्रदेश में स्थानीय अधिकरण चुनाव की तिथि घोषित हुई उत्तर प्रदेश चुनावी माहौल में सराबोर हो गया ऐसे में मुख्य पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवार भी घोषित किए सीतापुर स्थानीयकरण में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा एस.आर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन लखनऊ के चेयरमैन पवन सिंह चौहान का नाम घोषित हुआ। पवन सिंह चौहान पर्चा दाखिला के लिए सीतापुर जाते समय टूल टैक्स गेट, पर भारतीय करणी सेना और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने स्वागत किया। अटरिया, मनवा पर किया गया भव्य स्वागत। सिधौली के बिसवां चौराहे पर श्री राजपूत करणी सेना सीतापुर ने एमएलसी प्रत्याशी पवन सिंह चौहान को फूल माला पहनाकर और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भव्य स्वागत किया।प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष सीतापुर सत्य प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष अमित सिंह धर्मेंद्र सिंह (छोटू),रोशन, दिलीप सिंह लकी सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।