Home > अवध क्षेत्र > संगठन की मजबूती के लिए सपा शुरू करेगी कवायद

संगठन की मजबूती के लिए सपा शुरू करेगी कवायद

हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर।  पिछले काफी समय से कानपुर सपा नगर में बनी अस्थिरता के माहौल के बीच पाटी असमंजस की स्थित में डोल रही है। लगातार संगठन के प्रदर्शन की साख गिरती जा रही है, जिसके कारण हाईकमान तक सही मैसेज नही पहुंच रहा है। वहीं आपसी खींचतान के कारण किसी खास को तवज्जो नही मिल रही है ऐसा ही कुछ हाल सपा ग्रामीण कार्यालय का है। कहने को तो यह राजनैतिक पार्टी का कार्यालय है लेकिन यहां आपसी राजनीति के कारण कई दरारे पड चुकी है। पहले गोरखपुर और फिर फूलपुर लोकसभा उप चुनाव और उसके बाद कैराना में हुए उप चुनाव में सपा का जो प्रदर्शन रहा उससे भले ही शहर के पदाधिकारियों में जोश आया हो लेकिन संगठन स्तर पर कोई कार्य नही हो रहा है ऐसे में एक बार फिर से संगठन को मजबूत करने के लिए बैठको का दौर शुरू हो गया है।
गोरखपुर तथा फूलपुर के साथ ही कैराना के उपचुनाव में मिली जीत को अब सपा के पदाधिकारी भुनाने के प्रयास में जुट गये है वहीं सपा के संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गयी है। बीते समय में सपा नगर में नगर अध्यक्ष पद पर हुए बदलाव के बाद अब जमीनी जडों को तलाशा जा रहा है। बताया जाता है कि इसके लिए टीम तैयार की गयी है तथा टीम के साथ आम जनता को भी जोडने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सपा के पिछले कार्यकाल में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने जनता को नही सहेज पाये जिसके कारण 2017 के चुनाव में सपा को नुकसान का सामना करना पडा। वहीं सूत्रों की माने तो प्रदेश स्तर से भी एक बार पुनः संगठन को मजबूत करने की कोशिश शुरू हो गयी है। नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान ने बताया कि हमारी कोशिश है कि वार्ड स्तर पर लोगों को जोडने का काम किया जाये जिसके लिए टीम वार्डो पर पहुंच लोगो को जोडने का काम शुरू कर चुकी है। कहा लोक सभा चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है, टीम पूरी मुस्तैदी से समय रहते अपने कार्य का अंजाम देते हुए सपा संगठन को एक बार पुनः मजबूत करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *