Home > अवध क्षेत्र > सगरा तालाब में हो रहा है अवैध निर्माण

सगरा तालाब में हो रहा है अवैध निर्माण

अवध की आवाज़
रिपोर्ट- सत्यपाल सिंह

सिधौली। सीतापुर विकास खंड सिधौली की ग्राम पंचायत खजुरिया में सगरा तालाब में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। अवैध निर्माण व अवैध कब्जा करने के बाद निर्माण कराया जा रहा है। विनोद कुमार पुत्र पांचू निवासी खजुरिया के द्वारा सगरा तालाब में पक्का अवैध निर्माण किया गया है। जो कि लगभग पांच फिट उंची दीवार का निर्माण हो गया है। और निर्माण कार्य जारी है।ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्रामीणों के द्वारा व ग्राम प्रधान के मना करने पर भी निर्माण कराया जा रहा है। गांव के लोगों को फैसला करने के लिए एकत्रित किया गया था। ग्रामीणों के व ग्राम प्रधान के मना करने पर भी निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत खजुरिया में अवैध कब्जा व अवैध निर्माण जोरो पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *