Home > अवध क्षेत्र > झण्डी चौकी इंचार्ज राहुल सिंग गौर द्वारा किया किया गया पौधरोपण।।

झण्डी चौकी इंचार्ज राहुल सिंग गौर द्वारा किया किया गया पौधरोपण।।

लखीमपुर खीरी। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में 20 करोड़ पौधों का रोपण कराए जाना का लक्ष्य था। उसी को सफल बनाने को लेकर जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में ,ब्लाक ,थाना ,चौकी , समस्त सार्वजनिक जमीन अथवा अपने घरों के सामने व पौधरोपण किया गया। इसी को सफल बनाने को लेकर आज झण्डी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह गौर द्वारा झण्डी चौकी परिसर में आम आँवला आदि फल दर वृक्षों का रोपण किया गया।और बताया गया कि पेड़ हमारे जीवन का एक हिस्सा है। पेड़ो से हमे बहुत कुछ मिलता है। ऑक्सीजन ,फल ,लकड़ियां, शुद्ध वातावरण ,औषधि,बहुत कुछ है। जो हमारे जीवन मे पेड़ो पे आधारित होता है। इस लिए हम सभी लोगो को एक साल में एक बार 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिये। और न 10 पेड़ तैयार कर पाये तो काम से कम से कम उसमे 2 पेड़ हमे जरूर तैयार करने चाहिए जल ही जीवन के साथ ये पेड भी हमारे जीवन का एक हिस्सा है। जिससे हम सब सभी लोग मिल कर माननीय मुख्यमंत्री की योजना को सफल बनाये। इस दौरान हेड कांस्टेबल,, दीवान त्रिवेणी सिंह, सुनील कुमार ,धमेंद्र कुमार ,रामसजीवन ,संजय दीक्षित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *