कानपुर नगर। कानपुर सेंट्रल से निकली तथा आनंद विहार जा रही ट्रेन का इंजन खराबी के चलते फेल हो गया, जिसके कारण
ट्रेन लगभग दो घंटे लेट हो गयी। गडबडी के बाद दूसरा इंजन बदलकर लगाया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया, इस
दौरान यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पडा। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कानपुर सेंट्रल से ट्रेन संख्या 14151 कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस सोमवार की सुबह लगभग 7,50 बजे कानपुर से रवाना हुई। बताया जाता है कि ट्रेन 9.37 बजे कन्नौज स्टेशन पहुंची जहां नियमित ठहराव के
उपरान्त वहां से उसे रवाना होना था। ट्रेन के रवाना होने से पहले ही इंजन संख्या 40516 में तकनीकी खराबी आ गयी। खराबी के बाद
इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी गयी, जिसके बाद लोको पायलट ने गडबडी ठीक करने का काफी प्रयास किया लेकिन एक घण्टा बीतने
के बाद भी गडबडी ठीक नही हो सकी। इसके बाद फरूखाबाद से मालगाडी का इंजन मंगाया गाय। इस दौरान यात्री भी परेशान रहे और
ट्रेन लगभग 2 घण्टे कन्नौज स्टेशन पर खडी रही। दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को 11.33 बजे रवाना किया गया।