Home > अवध क्षेत्र > भारतीय जनता पार्टी पिहानी कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी पिहानी कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
पिहानी हरदोई। भारतीय जनता पार्टी पिहानी कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी ने कहा आने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टि में रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ है। आगामी 5, और 13 दिसंबर को सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। सभी बूथ अध्यक्ष और बीएलए से अनुरोध है कि उनके साथ मिलकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराएं, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकारें विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि अपने-अपने बूथों पर लगकर सरकार की नीतियों का भी बखान करें। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने किया। बैठक में डा० मुजाबिर हुसैन जैदी, नीरज सिंह, बृजेश गुप्ता, नंदलाल शास्त्री, अमित शर्मा, अभिषेक वैश्य रिशु, विमलेश गुप्ता, अभिषेक शुक्ल संजू, सर्वेश कुमार सिंह, मनमोहन मिश्रा, पीयूष शुक्ल एवं भानु मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
रिपोर्टर:कुलदीप मिश्रा पिहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *