Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > साकेत महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रो. ओम प्रकाश यादव।

साकेत महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रो. ओम प्रकाश यादव।

अम्बिकानन्द त्रिपाठी 

अयोध्या। का.सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर में प्रो. ओम प्रकाश यादव ने अपने प्रतिद्धंती डॉ. बृजेश कुमार सिंह को 03 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. विनय कुमार सिंह 72 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं 63 मत पाकर डॉ. हरनाम सिंह लोधी कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर प्रो. आशीष प्रताप सिंह अपने प्रतिद्धंदी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव को कड़ी चुनौती देते हुए 18 मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री (महिला) के पद पर श्रीमती पूमन जोशी और डॉ. नीलम जोशी को बराबर मत प्राप्त हुए। महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव ऐतिहासिक है एवं विश्वविद्यालय संघ की भी इस पर नजर थी। पर्दे के पीछे पुराने महारथी भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़े हुए थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रो. जैशराज शुक्ल, चुनाव अधिकारी ने शपथ ग्रहण कराया। सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. कविता सिंह एवं प्रो. सत्य प्रकाश ने पूरी निपक्षता एवं शुचितापूर्ण से चुनाव कार्य सम्पन्न कराने में योगदान किया।पूरा चुनाव अत्यन्त सौहार्दपूर्ण माहोल में सम्पन्न हुआ। चुनाव के अंत में मुख्य नियंता प्रो. अनिल कुमार सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. बी.डी. द्विवेदी, महामंत्री मनोज कुमार छापड़िया, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. वाई.पी.. त्रिपाठी, ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी महाविद्यालय एवं शिक्षक हित में महाविद्यालय प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया। चुनाव के पहले निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रो. बी.डी. द्विवेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मतदान के पूर्व समस्त प्रत्याशियों को अपने विचार व्यक्त करने का भी अवसर प्रदान किया गया। ज्ञायतव्य है कि साकेत महाविद्यालय का शिक्षक संघ का चुनाव अनूठा था। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग रंगो के वैलेट पेपर की व्यवस्था की गयी थी चुनाव में ऑक्टा पर्यवेक्षक के रूप में ऑक्टा महामंत्री प्रो. जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। फुफुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह भी मतगणना के दौरान उपस्थित रहे। विजयी प्रत्याशियों के शिक्षक हितों में संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *