Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या नगर निगम के एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

अयोध्या नगर निगम के एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

 अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या।अयोध्या नगर निगम का पूरा हुआ 1 वर्ष… पहले वर्षगांठ पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड..और कहा अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का अंतरराष्ट्रीय महत्व होने के साथ-साथ नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, अधिकारियों को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ संपादित किया गया इस कार्यक्रम के सकुशल संपादन में नगर निगम द्वारा सराहनीय योगदान किया गया और नगर निगम सीमा अंतर्गत ज लवानपुरा क्षीरसागर में विगत 20 वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या थी जिसके समाधान हेतु नगर निगम द्वारा विशेष प्रयास करते हुए 38 एचपी मड पंप लगाकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया गया।लालबाग ,जनौरा, बहू बेगम वार्डो में विगत 20 वर्षों से गंभीर जलभराव की समस्या थी जिसके समाधान हेतु 38 एचपी मड पंप लगाकर कुमहार टोला स्थित नाले से क्रॉसिंग तक के निकट पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से पानी निकाल कर समस्या का निदान किया गया। नगर में कुल 153 सीट के सामुदायिक शौचालय 196 सीट के सार्वजनिक शौचालय एवं 18 सौ से अधिक व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण करा का नगर निगम को ओडीएफ घोषित किया गया ।नगर में दुर्गा पूजा, कार्तिक मेला, रामनवमी मेला, सावन मेला, पंचकोशी व 14 कोसी परिक्रमा में सफाई पेयजल व प्रकाश की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। वह नगर निगम के स्तर कार्यों के रूप में 13 जिलों के सेना भर्ती प्रक्रिया में भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया।और 1 वर्ष में बनवाई गई लगभग 100 सड़कें। रात्रिकालीन सफाई की भी हुई व्यवस्था। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की हुई व्यवस्था। पौराणिक मंदिरों में परमानेंट हुई सफाई की व्यवस्था। नालो की भी सफाई व्यवस्था हुई सुनिश्चित। अयोध्या में आयोजित हुआ आर्ट फेस्टिवल।भूमिगत केबिल करते हुए पूरे शहर में एलइडी लाइट की हुई व्यवस्था। साहबगंज नाला से लेकर फतेहगंज नाला का निर्माण व सड़क का निर्माण व जाम की समस्या से निजात दिलाना प्रस्तावित। और अंत में महापौर ने बताया की बहुत सारी योजनाएं ऐसी है जिन का कार्य प्रगति पर है। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर आयुक्त आरएस गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे, कमलेश श्रीवास्तव समेत नगर निगम के सभी पार्षद व पार्टी के कार्यकर्ता नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *