Home > स्थानीय समाचार > परिग्रह का परित्याग उत्तम आकिंचन धर्म,दशलक्षण पर्व का आज होगा समापन

परिग्रह का परित्याग उत्तम आकिंचन धर्म,दशलक्षण पर्व का आज होगा समापन

लखनऊ। इन्दिरा नगर जैन मन्दिर जैन मे सोमवार को उत्तम आकिंचन धर्म की पूजन हुई। आकिंचन अर्थात आवश्यकता से अधिक संचय न करना। अनावश्यक परिग्रह का त्याग। बाल ब्रह्मचारिणी सुभी दीदी ने उत्तम आकिंचन पर अपना व्याख्यान दिया एवं इसी संदर्भ मे एक नाटिका संस्कारों के अभाव का प्रभाव का मंचन किया गया। जिसमे समाज के ही कलाकारों ने भाग लिया। जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया की मंगलवार को प्रातः 8 बजे होगी। कल ही अनंत चतुर्दशी पर एवं जैन धाम मे 10 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य स्वामी का निर्वाण महामहोत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमे भगवान का 1008 कलशों से महा मस्तकाभिषेक किया जाएगा। एवं 18 तारीख को प्रातः 9.00 बजे क्षमावणी पर्व भी जैन मंदिर इंदिरा नगर मे मनाया जाएगा ।
गोमतीनगर जैन मन्दिर मे चल रहे दशलक्षण पर्व में आज उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा , भगवान का अभिषेक सांगानेर से आए पंडित अनुज शास्त्री एवं संगीतकार सुलभ के सानिध्य में हुई। शाम को धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञान सुधा बरसाए अंजू जैन द्वारा करवाई गई ,महिला मंडल की अनीता,दीपाली, वैशाली, आदि उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *