Home > स्थानीय समाचार > घर के बाहर बैठी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जानलेवा हमला

घर के बाहर बैठी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जानलेवा हमला

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त रुख रखते है पर उनके इस मनसूबे पर राजधानी पुलिस पुरी तरह पानी फेरती नजर आती है ऐसा ही एक मामला राजधानी के बाजारखाला क्षेत्र में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला संग वहां शराब पी रहे दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपीयों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उन पर पास पड़े कूलर से हमला बोल दिया। गंभीर घायल महिला का आरएलबी अस्पताल में उपचार किया गया है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। घटना रविवार रात की है। बाजारखाला के टुडियागंज शिया खैरात खाने में रहने वाली बुर्जुर्ग महिला कमला ने बताया मैं अपने घर के बाहर बैठी थी और बारिश हो रही थी तभी पास में बने गोदाम से शेरू फहीम और गुलफाम शराब पीकर निकले उसने महिला को अंधेरे में अकेले बैठे देख। इसका फायदा उठाते हुए महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला को छुआ तो विरोध में महिला चिल्लाई। आरोपी ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला पर पास पड़े कूलर से सर पर हमला बोल दिया। घर में बैठे महिला के बेटे सोनू ने जब माँ के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वो बाहर पंहुचा महिला को तीनो आरोपी बुरी तरह पीट रहे थे उसने जब अपनी माँ को बचाने की कोशिश की तो आरोपी उस पर भी हमलावर हो गये जिससे माँ के साथ वह भी घायल हो गया। महिला की बेटी ने बाजारखाला थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया पर 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे स्थानीय नागरिकों में बाजारखाला पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। घटना के संबंध में जानकारी के लिए जब एसएचओ बाजारखाला के सीयूजी नम्बर पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *