Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम की बैठक, बृजेश पाठक नहीं हुए शामिल

लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम की बैठक, बृजेश पाठक नहीं हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुक्रवार को लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों की बुलाई गई। लखनऊ मंडल की बैठक में भाजपा के पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आबकारी मंत्री नीति अग्रवाल, विधायक नीरज बोरा, अदिति सिंह समेत सभी विधायक और एमएलसी भी शामिल हुए, लेकिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे। जबकि वह लखनऊ में ही थे। बृजेश पाठक के बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरअसल मुख्यमंत्री मंडलवार भाजपा और सहयोगी दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के हार की समीक्षा कर रहे हैं। जहां गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मेरठ और प्रयागराज मंडल की बैठक की। वही शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल के सभी विधायकों से विधानसभावार लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा की और हार के कारणों की जानकारी ली। लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ मंडल की यह पहली बैठक थी । जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। वही मुख्यमंत्री की तरफ से सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *