जीएसटी प्रणाली और सरल बनाने की जरूरत : संजय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में गोमती नगर स्थित कार्यालय में राज्यकर आयुक्त वाणिज्य कर नितिन बंसल को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आयुक्त को बताया वर्तमान में जीएसटी के मकडजाल में व्यापारी उलझ गया है।अनेक विसंगतियां को तुरंत दूर करने की आवश्यकता है।जीएसटी की 53वी बैठक में हुए निर्णय का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है। नोटिफिकेशन को जारी किए जाने की मांग की। व्यापारियों के मांग पत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी परिषद में भेज कर प्रदेश सरकार की ओर से इसको अमल में लाने हेतु प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों का पक्ष रखने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी नगर महामंत्री अमित अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन, नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल प्रवीण मिश्रा, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम शामिल थे।