लखनऊ राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने का आज आखिरी और चौथा बड़ा मंगल है। शहर में 5 हजार से ज्यादा भंडारों का आयोजन किया गया है। आखिरी बड़ा मंगल होने की वजह से कदम-कदम पर भंडारे लगाए गए। इंसानों के साथ साथ पशु-पक्षियों के लिए भी भंडारे का इंतजाम है। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिर से लेकर छोटे-बड़े सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। अलीगंज मंदिर में हनुमानजी को सोने का मुकुट पहनाया गया। गोमती नगर विस्तार में लक्ष्मी मार्केट के पीछे विवेक श्रीवास्तव की तरफ से लगाया गया भंडारा। यहां भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी है। सभी को प्रसाद दिया जा रहा है। जीवश्य संस्थान के द्वारा इंसानों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया है। नारायण नगर में चौथे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन नारायण नगर में चौथे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां दिलीप शुक्ला द्वारा पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरण किया।सृष्टि अपार्टमेंट जानकीपुरम में पूरन सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
सरोजिनी नगर में संजीव मेनन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भंडारे में संजीव के परिवार के अलावा रितेश श्रीवास्तव अध्यक्ष एसोसिएशन, सचिव रजत गुलाटी और सौरभ गुप्ता, विक्की खुराना ने सहयोग किया।