Home > अवध क्षेत्र > पराली में लगाई गई आग,फायर-बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

पराली में लगाई गई आग,फायर-बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

हरदोई। शहर के आवास विकास कालोनी के बीचों-बीच स्थित कृषि फार्म में फसल कटने के बाद पराली में आग लगा दी गई। आग लगने से उठी लपटों में कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते वहां धुआं फैल गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का सांस लेना मुहाल हो गया। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके आवास विकास कालोनी के बीचो बीच स्थित कृषि फार्म में आग लगा दी गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है तमाम सख्ती होने के बावजूद कृषि फार्म में फसल कटने के बाद पराली में आग लगाई जाती है। गेहूँ की फसल काटने के बाद और फिर 6 माह बाद धान की फसल कटने के बाद ये आग लगाई जाती है। जिससे आवास विकास और आस पास के मोहल्ले में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित होते है। आज भी यही हुआ सुबह कृषि फार्म में पराली में आग लगा दी गई और पूरा मोहल्ले में धुआं-धुआं हो गया। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लो नेगों जिला प्रशासन से मामले की शिकायत की तो फायर बिग्रेड कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *