Home > अवध क्षेत्र > जनपद उन्नाव उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त 10 सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा

जनपद उन्नाव उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त 10 सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

उन्नाव। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद उन्नाव उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त 10 सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्रा जनपद के 10 विकास खण्डों की 20 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक दिवस संचालित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत में निवासित जन समूह को जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ जन -जन तक पहुंचाना।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की आज की कड़ी में जनपद में के सिकन्दर पुर सिरोसी, सिकन्दर पुर करन, सुमेर पुर, पुरवा, हसनगंज, मियागंज,औरास, गंजमुरादाबाद, सफीपुर, हिलौली कुल दस विकास खण्डों के बीस ग्राम पंचायतों को आच्छादित किया गया। आज के आयोजन जनपद के सभी विकास खण्डों में लगभग 23000 स्थानीय निवासियो ने प्रतिभाग कर वर्ष 2047 भारत देश को विकसित करने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा दौरान ग्राम पंचायत में निवासित ग्रामवासियों तक जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्व विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, जिला अग्रणी बैंक, पशुपालन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों की ई-केवाईसी,एनपीसीआई, भू-अंकन एवं किसानों का ओपेन सोर्स के लगभग 118 किसानों की समस्याओं का समाधन किया गया तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के 5 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भेजे जाने का प्रमाण दिया गया। विकास खण्ड हसनगंज के ग्राम पंचायत शेरवा अलादाद पुर में मा0 विधायक मोहान श्री बृजेश रावत, विकास खण्ड गंजमुरादाबाद ग्राम पंचायत कैथोली एवं गोवा पट्टी में मा0 विधायक बाँगरमऊ श्रीकान्त कटियार, विकास खण्ड औरास के ग्राम पंचायत मोहम्मद पुर चक सुनौरा में मा विधायक सफीपुर बम्बा लाल दिवाकर, सिकन्दर पुर सिरोसी के ग्राम पंचायत प्यारे पुर में मा विधायक सदर पंकज गुप्ता एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत कटियार, विकास खण्ड सिकन्दर पुर करन के ग्राम पंचायत बेहटी गोपाल पुर में मा विधायक भगवन्त नगर आशुतोष शुक्ला ने प्रतिभाग कर किसाना उपस्थित जन-समुह की समस्याओं से अवगत हुए तथा जिन समस्याओं का निदान तत्काल सम्भव था उसका निदान करवाये अन्य समस्याओं का अतिषीघ्र निदान कराने का आश्वासन दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *