Home > स्थानीय समाचार > सपा, बसपा के नेताओं की सुभासपा में हुई ज्वाइनिंग,

सपा, बसपा के नेताओं की सुभासपा में हुई ज्वाइनिंग,

ओपी राजभर बोले, विपक्षी लोग ईडी, सीबीआई के डर से हुए हैं
लखनऊ,। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार अपने कुनबे को मजबूत करने का काम कर रही है आज सुभाषपा के प्रदेश कार्यालय में, बसपा और सपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने ज्वाइन की। राजभर ने कहा पूरा पीडीए एनडीए के साथ है।सुभासपा पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज सैकड़ो की संख्या में बसपा, सपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने सुभासपा का का हाथ थामा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कराई ज्वाइनिंग। आज ज्वाइन किए मुख्य लोगों ने बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह (मऊ), पूर्व राज्य मंत्री सैयद शकील अहमद(रालोद), संपूर्णानद पांडेय (बसपा), अजीत सिंह (बसपा), कामरान खान (रालोद, मुरादाबाद) , योगी पंकजनाथ जी (भारतीय हिंदू महासभा, राष्ट्रीय महासचिव) , अपनादल (एस) से अवनीश गौतम के साथ सैंकड़ों की संख्या में बसपा,सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सुभासपा ज्वाइन की। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इन लोगों के ज्वाइन करने से हमारी पार्टी को बड़ी ताकत मिल रही है और इससे हम अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ सकेंगे। हमारी पार्टी में आज पूर्वांचल से लेकर के पश्चिम तक तमाम अलग-अलग दलों और अलग-अलग जिलों के लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। कभी-कभी विपक्ष कहता है कि भारतीय समाज पार्टी अब जमीन पर दिखाई नहीं दे रही है तो अब उन्हें दिखाना चाहते हैं की हम दिखाई दे रही है। हम बताना चाहते हैं भारतीय समाज पार्टी की सोच एक समान अनिवार्य फ्री शिक्षा की है। हम महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले , छत्रपति शाहूजी महाराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय , महाराजा सुहेलदेव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सोच पर हम अपनी पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा की आज की तारीख में कांग्रेस पिट गई है, बसपा पिट गई है, सपा पिट रही रही। अब पीडीए एनडीए में आ गया है। राजभर ने अखिलेश के पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा की उनका पीडीए झूठ है। उन्होंने कहा की पीडीए का उदाहरण हम है। उन्होंने कहा की ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, केशव प्रसाद मौर्य पूरा पीडीए यहां है।
राजभर ने कहा की सपा को अपने चार बार की सरकार में पीडीए याद नहीं आया, अब पीडीए खिसक गया तो पीडीए याद आ रहा है। 18 फीसदी मुसलमान सपा को वोट देता है पर सपा अपनी सरकार के समय उनको हिस्सेदारी ना के बराबर देती है।उन्होंने कहा की सपा, बसपा कांग्रेस ने मुसलमानों को ठगा है। इन पार्टियों को सामाजिक न्याय में सिर्फ अपना परिवार घर दिखाई देता है। राजभर ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है। आज की तारीख में आयुष्मान योजना से सभी को लाभ मिल रहा है, राशन सभी को मिल रहा है बीच में बिचौलिए जो राशन खा जाते थे आज वह राशन गरीबों के घर तक पहुंच रहा है, कांग्रेस, सपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे होता पर योगी जी के नेतृत्व में 6 साल में एक भी दंगा नहीं हुए हैं। कुछ छिटफुट घटनाएं भले हुए पर जहां महीनो कर्फ्यू लगा करते थे वहां आज उस स्थिति पर विराम लगा है।
विपक्ष के लोगों को सिर्फ ईडी, सीबीआई का डर सता रहा है और इसी डर से इकट्ठा हुआ है विपक्ष की कैसे सत्ता मिल जाए। सत्ता के लिए पागल हो करके घूम रहे हैं। पर हम लोग गरीब ,कमजोर ,वंचित ,शोषित, अल्पसंख्यक, दलित को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं और इनको न्याय दिला कर के हम लोग दम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *