Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > चित्रगुप्त जी की महाआरती में बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने लगाई हाजिरी

चित्रगुप्त जी की महाआरती में बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने लगाई हाजिरी

अयोध्या। अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के बैनर तले गुरुवार को होली मिलन एवं चित्रगुप्त भगवान की महा आरती का आयोजन किया गया। नगर के राठहवेली स्थित डीपी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति एवं आरती कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ हुआ।तत्पश्चात चित्रगुप्त जी की स्तुति हुई।  स्तुति के बाद महा आरती का आयोजन हुआ। भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के उपरांत भक्तों ने एक दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली का आनंद उठाया। इस बीच  महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव ने संस्थान द्वारा साल भर का लेखा-जोखा रखते हुए अनवरत चलाए जा रहे आरती और स्तुति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से लोगों को समझाया। कार्यक्रम में लोगों ने होली गीतों पर जमकर थिरका। कार्यक्रम के समापन के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के गणमान्य सतीश सहाय, रामचंद्र निगम, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,नीरज श्रीवास्तव रिंकू,आलोक श्रीवास्तव ,आशीष श्रीवास्तव, धनुष श्रीवास्तव एडवोकेट,  विशेष रतन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव विक्की एडवोकेट , सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, संग्राम सिन्हा, डॉक्टर यतींद्र निगम के अलावा संस्थान के उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव,जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रवक्ता चंद्र मोहन श्रीवास्तव,डॉ निर्मल श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, अखिलेश श्रीवास्तव के अलावा युवा टीम के अध्यक्ष शिखर श्रीवास्तव जय, आशुतोष श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम के संयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। इसके लिए वह सतत कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आवाहन किया कि समाज के लोग आपस में बातचीत का दायरा बढ़ाएं जिससे आपसी दूरियां भी कम होंगी।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को व आगंतुक भक्तों के प्रति के  धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *