Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ में हज़रतगंज चौराहे पर ए०एन०एम की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,पुलिस के बीच झड़प, यातायात हुआ ठप

लखनऊ में हज़रतगंज चौराहे पर ए०एन०एम की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,पुलिस के बीच झड़प, यातायात हुआ ठप

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सविंदा ए०एन०एम कर्मचारी संघ की महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराओ किया था लेकिन शासन की तरफ से कोई मांग नहीं पूरी की गयी और कार्यकर्ताओं को एक बार फिर निराश होना पड़ा था। लेकिन कोई सुनवाई ना होने से आज कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला जिसको देखते हुए ए०एन०एम की महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ हज़रतगंज चौराहे से मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करना चाहा तो पुलिस ने हज़रतगंज चौराहे पर ही रोक लिया। जिसको देखते हुए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज चौराहे पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारी प्रदर्शन से हज़रतगंज में ट्राफिक की समस्या खड़ी हो गयी।जिसको देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटने के लिए कहा तो कार्यकर्त्ता अपनी मांगे पूरी करने को लेकर ज़िद पर अड़े रहे तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग किया। आपको बताते चले पिछले कई दिनों से ए०एन०एम की महिला कार्यकर्ताओं का वजीरगंज के परिवार कल्याण भवन में अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर रहा धरना प्रदर्शन कर रही थी। उत्तर प्रदेश सविंदा ए०एन०एम कर्मचारी संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष पिंकी सरकार ने बताया की सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश जारी कर दिए है लेकिन शासन की तरफ से अभी तक उनकी कोई मांग नहीं पूरी की गयी इससे पहले भी वो लखनऊ के लछमण मेला मैदान में धरना दे चुकी है लेकिन कोई मांग नहीं मानी गयी। और चार दिन पहले भी वो अपनी मांगो को लेकर हज़रतगंज के जीपीओ में पहुची थी और अपनी गिरफ़्तारी भी दी थी। आपको बताते चले की वजीरगंज के परिवार कल्याण भवन 3 दिन पहले ही प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं में एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गयी थी जिसको देखते हुए आनन फ़ानन में बलरामपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन आज कार्यकर्ताओं का सबर टूट गया तो मुख्यमंत्री आवास का घेराओ करने चल पड़ी जिसको देखते हुए फ़ौरन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हज़रतगंज में ही रोक लिया। संविदाकर्मी एएनएम कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और उनके बीच तीखी झड़प हुई। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें रोड से हटाने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं हटीं।घंटों चले बवाल के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया है। प्रदर्शन के काफी देर बाद यातायात बहाल हो सका।   प्रदेश में कार्यरत सभी संविदा एएनएम को स्थाई पदों पर नियमित किया जाये एवं भविष्य में सीधे स्थाई पदों पर भर्ती किया जाये।  परिवार कल्याण विभाग में संविदा एएनएम को स्थाई एएनएम के समान वेतन और भत्ते दिए जाएं। सभी संविदा एएनएम को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन का न्युक्ति के समय से भुगतान किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *