सिंगरौली। सिंगरौली बैढ़न 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्य मंत्री शिव राज सिंह चौहान के आह्वान पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में चिरायु जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शशि देव पाण्डेय ने अपनी टीम के सदस्य विकाश पाण्डेय, शास्त्री संदीप पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सुजय उपाध्याय एवं अन्य के साथ कलेक्टर परिसर के उद्यान में आंवला, सीता फल, आम, अमरूद आदि अन्य फलदार वृक्ष के पौधे लगा कर वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न किया। उक्त मौके पर महावीर अनाथ जन सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत लाल चौबे एवं नर्मदा सेवा समिति से समाज सेवी प्रीता गुर्जर की उपस्थिति रही।