उन्नाव। भारत विकास परिषद चंद्र शेखर आजाद शाखा उन्नाव ने तपती गर्मी में आवास विकास बाई पास तिराहा के निकट पौशाला का शुभारंभ कर प्यास से बेहाल रिक्शा चालक, मज़दूर व आम जन मानस को राहत पहुंचाई। शाखा के नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन निगम ने बताया राहगीरों को पौशाला के शुभारंभ पर पानी, बिस्कुट के साथ मास्क भी वितरित किये गए। शाखा सचिव राकेश द्विवेदी ने बताया तपती गर्मी में मनुष्यों के साथ साथ संस्था बेजुबान पशुओं के लिए नाँद बनवाकर वितरित करा रही है। पौशाला का संरक्षण शाखा के अजय शुक्ल करेंगे। संस्था उपाध्यक्ष पवन स्टार निगम ने बताया कि एक सैकड़े से अधिक लोगों को संस्था के पदाधिकारियों ने मास्क, बिस्कुट प्रदान कर पानी पिलाया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष पवन निगम, सचिव राकेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष के.जी.अग्रवाल, शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा, संस्थापक अध्यक्ष जी.एस. भदौरिया, संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अजय शुक्ल, उपाध्यक्ष पवन स्टार निगम, विशाल चंद्र गुप्ता, निशांत शुक्ला, शिवांग मिश्रा , अजय श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग अग्रवाल, संदीप कुमार, संतोष बाथम आदि उपस्थित रहे।