Home > अवध क्षेत्र > भाकियू अवध राजू गुप्ता गुट की किसान न्याय यात्रा आज से शुरू

भाकियू अवध राजू गुप्ता गुट की किसान न्याय यात्रा आज से शुरू

सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन अवध के द्वारा शुरू हुआ आज से किसान जागरण न्याय यात्रा।।सिधौली सीतापुर।। भारतीय किसान यूनियन (अवध) के द्वारा लखीमपुर,सीतापुर,हरदोई,में समस्त तहसीलो पर एक दिवसीय किसान न्याय यात्रा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महासचिव मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में आज से प्रारम्भ किसान न्याय यात्रा में तीनों कृषि कानून व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा साथ ही किसानों को जागरूक कर एकजुट होने आवाह्न भी किया जाएगा यह यात्रा 8 मार्च तक चलेगी आज आज पहले दिन के कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक सुरेश पाल सिंह,राष्ट्रीय महामंत्री सत्येंद्र पाल सिंह,जिलाअध्यक्ष दुर्गेश सिंह ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष सिंह,जिलाउपाध्यक्ष अतुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दीपू जायसवाल, जिला सचिव मुशीर अहमद, तहसील अध्यक्ष सुल्तान अहमद,सैफ अली,बादशाह,गुड़िया यादव, पूनम सिंह तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें जिसमे आज सिधौली में एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है जैसे ही प्रशासन को भनक लगी की किसान एक जगह एकत्रित हो रहे है वैसे ही उपजिलाधिकारी सिधौली व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक सिधौली ने मौके पर पहुंचे किसान नेताओं से वार्ता कर तहसील परिसर से बाहर ही ज्ञापन देने का आग्रह किया जिसके बाद किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित कर ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *