अखिलेश दुबे
लखनऊ। यह दृश्य नारी बंदी निकेतन जेल का है जहां पर होम गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है वही ड्यूटी पर तैनात महिलाएं कर्मचारियों लाचार होकर तपती धूप से बचने के लिए एक पेड़ का सहारा लिए हुऐ एकत्र दिखाई दे रही है। तपती हुई धूप से जान बचाने के लिए यह इनकी मजबूरी दिखाई दे रही है। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि सोशल डिस्टेंस को बना कर रखा जाए लेकिन यह महिलाएं मजबूर दिखाई दे रही है। यह सोशल डिस्टेंस कैसे मेंटेन करें तो जानकारी के अनुसार जब उन्हे जेल के अंदर जाने की मनाही है। जेल अधीक्षक का यह कैसा रवैया है, जो अपनी ही विभाग के होमगार्डों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। इस तरह की घटना पर आला अधिकारियों और सरकार गौर करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ।जिससे इन होमगार्ड महिलाओं को न्याय मिल सके और नारियों का मान सम्मान भी सुरक्षित रह सके।