Home > अवध क्षेत्र > महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

मृतका का पति गोंडा में सरकारी शिक्षक
शनिवार दोपहर को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव
कानपुर के चकेरी इलाके में एक महिला ने संदिग्ध परीस्थियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिधूना औरेया | बिधूना औरेया के रहने वाले मुकुल कुमार सिंह की बेटी साक्षी का विवाह चकेरी के रामगली में रहने वाले रितेश कुमार सिंह के साथ बीती 19 अप्रैल को हुआ था। रितेश गोंडा में सरकारी शिक्षक है। साक्षी अपनी ससुराल में अपने सास ससुर और भाभी के साथ रहती थी। साक्षी की सास किरण ने बताया कि वह बीती 30 जून की शाम को वह घर से बिना बताए भाग गई थी। जिसके चलते  उसे ढूंढने पर वह रात को कंपिर सेंट्रल पर मिली। वही ससुराली उसे घर ले आये थे और दूसरे दिन शनिवार को दोपहर में साक्षी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सास किरण ने बताया कि काफी देर बाद जब कमरे में जाकर देखा तो साक्षी का फांसी के फंदे से शव लटका मिला। जिसके बाद घर मे चीख पुकार मच गई। वही मौके पर सी ओ कैंट ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंचे और साक्षी के ससुरालजनों से बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाईट – राजीव (पड़ोसी)
बाईट – ज्ञानेंद्र सिंह ( सी ओ कैंट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *